Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 11 बीघा अवैध प्लाटिंग पर KDA का बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए काटे जा रहे थे प्लॉट, बाउंड्रीवाल और गेट ढहाए

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को केडीए प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने करीब 11 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने कटरी ख्योरा इलाके में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर बने प्लाटों की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान केडीए के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने माइक से घोषणा कराते हुए लोगों को नियमों की जानकारी दी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई। दो जगहों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई केडीए की टीम ने चिरान गांव में राघव, सुमेर व अन्य द्वारा करीब 6 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण किया। वहीं कटरी ख्योरा क्षेत्र में बलराम सिंह चौहान व अन्य द्वारा करीब 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। इन दोनों स्थानों पर केडीए से ले-आउट नक्शा स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग की जा रही थी। इंट्री गेट, बाउंड्रीवाल और बिजली के खंभे गिराए करीब 11 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के तहत बनाई गई सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और इंट्री गेट को दो जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया। इस दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह और बिठूर थाने की पुलिस टीम मौजूद रही। भोले-भाले लोगों को धोखा देकर बेचे जा रहे थे प्लॉट विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति जमीन की प्लाटिंग कर भोले-भाले लोगों को धोखा देकर प्लॉट बेचे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्लाटिंग से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति और ले-आउट स्वीकृति लेना अनिवार्य है। केडीए ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले नक्शा और ले-आउट की जांच जरूर करें तथा प्राधिकरण से जानकारी प्राप्त कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GSVM मेडिकल कॉलेज में पहली बार स्टेट फिजियोलॉजी कॉन्फ्रेंस:MBBS छात्रों के लिए 1 मिनट की ‘फ्लैश टॉक’, AI पर वर्कशॉप
    Next Article
    स्कूल के बाहर 12 साल के छात्र की पिटाई:पेट्रोल पंप पर बुलाए गए युवकों पर आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment