Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ हत्या से जुड़ी फाइल क्षतिग्रस्त:न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में 10 अप्रैल 1986 को तत्कालीन द्वितीय अपर जनपद और सत्र न्यायाधीश द्वारा सुनाए गए निर्णय के बाद मई 1986 में मुकदमे की पत्रावली अभिलेखागार में जमा कर दी गई थी। लगभग 40 वर्ष पुराने एक हत्या मामले की न्यायालय से जुड़ी पत्रावली दीमक से क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर संबंधित प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय और जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में की गई है। इस मामले का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। सत्र परीक्षण संख्या 313 वर्ष 1983, सरकार बनाम चन्द्रपाल राय व अन्य के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 323, 302 और 452 के तहत मुकदमा थाना कोपागंज (तत्कालीन जनपद आजमगढ़, वर्तमान जनपद मऊ) में दर्ज किया गया था। अभिलेखपाल नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले से संबंधित फौजदारी अपील संख्या 2301 वर्ष 1986, चंद्रपाल राय व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य उच्च न्यायालय में लंबित है। उच्च न्यायालय द्वारा 12 जनवरी 2018 को ई-मेल के माध्यम से उक्त सत्र परीक्षण की पत्रावली मांगी गई थी, जिसके अनुपालन में 7 मई 2018 को तत्कालीन सहायक अभिलेखपाल विजय प्रताप सिंह द्वारा चार नत्थियों के साथ पत्रावली उच्च न्यायालय भेजी गई। न्यायालय ने लिया मामले का संज्ञान 12 जुलाई 2023 को उच्च न्यायालय की ओर से सूचित किया गया कि भेजी गई पत्रावली के अधिकांश दस्तावेज दीमक द्वारा क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि प्रकरण में संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए तथा उस समय पत्रावली के अभिरक्षक रहे अभिलेखागार के कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भूमिका की गहन विवेचना कराई जाए। जनपद न्यायाधीश के प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में अभिलेखपाल (सिविल) नीरज कुमार गुप्त ने तहरीर दी थी। उनकी तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
    Next Article
    बुलंदशहर में बेटे ने मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा:पैसे लाने का बहाना बनाकर नहीं लौटा, दो दिन बाद आरपीएफ ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment