Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बेटे ने मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा:पैसे लाने का बहाना बनाकर नहीं लौटा, दो दिन बाद आरपीएफ ने बचाया

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के वैर रेलवे स्टेशन पर एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पैसे लाने का बहाना बनाकर छोड़ दिया। दो दिन तक स्टेशन पर इंतजार करने के बाद सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने महिला को बचाया। आरपीएफ कांस्टेबल नवनीत कुमार और रामेंद्र सिंह की नजर सोमवार को इस महिला पर पड़ी। महिला बीमार लग रही थी और अपना नाम या पता बताने में असमर्थ थी। वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थी। स्टेशन पर पूछताछ करने पर पता चला कि महिला पिछले दो दिनों से वहीं बैठी थी। कांस्टेबल ने आरपीएफ थाना प्रभारी को सूचना दी, जिनके निर्देश पर महिला को खुर्जा लाया गया। खुर्जा में महिला को खाना खिलाने के बाद जब उनसे बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनका नाम रूपवती है और वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बरौली सराय की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका बेटा उन्हें वैर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया था, यह कहकर कि वह पैसे लेकर जल्द वापस आएगा। रूपवती देवी दो दिनों तक अपने बेटे का इंतजार करती रहीं, लेकिन वह नहीं लौटा। आरपीएफ थाना प्रभारी नंद लाल मीणा ने समझा कि बेटे ने अपनी मां को लावारिस छोड़ दिया है। थाना प्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। महिला को बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित वृद्धा आश्रम को सौंप दिया गया है, जहां उनकी उचित देखभाल की जा रही है। वृद्धा आश्रम के अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की मदद से महिला को उनके घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ हत्या से जुड़ी फाइल क्षतिग्रस्त:न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर परीक्षा:आवेदन आज से ऑनलाइन, 20 मार्च तक सत्यापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment