Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। यह परीक्षा जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर समय से तैयारियां पूरी करें। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर लगातार निगरानी रखें। इसके साथ ही, कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को उनके दायित्व विस्तार से समझाए। इस दौरान नोडल अधिकारी (पुलिस), नोडल अधिकारी (प्रशासन), सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस केंद्र प्रभारी, जनपदीय कंट्रोल रूम प्रभारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 188, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:बदलते मौसम से खांसी-बुखार के मरीज बढ़े, अस्पतालों में भीड़
    Next Article
    आजमगढ़ हत्या से जुड़ी फाइल क्षतिग्रस्त:न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment