Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 12 साल की बच्ची ने सुसाइड किया:मां बोली- किराएदार चोर-चोर कहकर चिढ़ा रहे थे, इसी से परेशान थी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 12 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किरायेदारों द्वारा चोरी का आरोप लगाकर लगातार अपमानित किए जाने से आहत होकर किशोरी साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ज़ब काम से घर लौटी माँ ने दरवाजा खोला तो किशोरी का शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन मे परिजनों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। मां बोली बेटी को चोर-चोर कहकर अपमानित किया था सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कठोंगर गांव निवासी किसान संदीप मिश्रा की पुत्री दिव्यांशी मिश्रा (12) पिछले करीब एक वर्ष से अपनी मां माधुरी के साथ गुजैनी स्थित किराये के मकान में रह रही थी। मां माधुरी ने बताया कि उनके मकान में रहने वाले एक किरायेदार के घर से दिव्यांशी खेल-खेल में कुछ ज्वेलरी और मेकअप बॉक्स उठा लाई थी। शनिवार सुबह जब किरायेदार को सामान नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत की। पूछताछ करने पर दिव्यांशी ने स्वीकार किया कि वह खेलते समय सामान उठा लाई थी।मां का आरोप है कि इसके बाद किरायेदार और उसके परिवार के लोग दिव्यांशी को लगातार “चोर-चोर” कहकर चिढ़ाने लगे। उन्होंने इसका विरोध भी किया, लेकिन आरोप है कि तानेबाजी बंद नहीं हुई। घटना से आहत दिव्यांशी काफी देर तक गुमसुम रही। मां ने उसे समझाया और अपनी ड्यूटी पर चली गईं। माधुरी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनका मन घबराने लगा, जिसके बाद वह शाम करीब चार बजे घर पहुंचीं। घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले- उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं
    Next Article
    25 हजार का इनामी बदमाश कानपुर में गिरफ्तार:बेकनगंज पुलिस ने सहयोगी समेत दो को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment