Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 15 साल की किशोरी का अपहरण:इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो आया सामने, परिजनों ने दर्ज कराया केस

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मौसी से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक युवक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनके कुछ परिचितों ने उनकी बेटी के लिए रिश्ते की बात चलाई थी। बेटी के नाबालिग होने के कारण उन्होंने अपनी बहन (किशोरी की मौसी) से युवक की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। कई दिनों तक युवक और उनकी बहन के बीच इस संबंध में बातचीत भी होती रही। इसी बीच परिवार ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी संगत ठीक नहीं पाई गई। इसके बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि मंगलवार रात युवक योजना बनाकर मोहल्ले के एक युवक के घर आया और उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर रात जब परिवार को किशोरी के गायब होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार को चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इस बीच आरोपी युवक ने किशोरी के साथ एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में किशोरी यह कहते हुए नजर आ रही है कि उसने सोनू (आरोपी) के साथ अपनी मर्जी से शादी की है। साथ ही वह यह भी कह रही है कि सोनू के परिवार के जो लोग चौकी में बैठे हैं, उन्हें छोड़ दिया जाए, अन्यथा उसकी मां, भाई और मामा जिम्मेदार होंगे। किशोरी की मां ने बताया कि 14 साल पहले उनके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई छूट गई। वह और उनकी बेटी घरों में काम करके गुजर-बसर करती हैं, जबकि बेटे मजदूरी करते हैं। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती स्कूल बस की फर्श टूटी, बच्ची नीचे गिरी:आगरा में पहिए के नीचे कुचलकर मौत, दादी मां रोते-रोते हुई बेहाश
    Next Article
    श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने उमड़ी भीड़:लाइन में खड़ी महिला बेहोश, बोली- सुबह 5 बजे से खड़ी थी, 4 दिन से लगा रही चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment