Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों भारतीयों पर UAE का सबसे बड़ा ऐलान, ये क्या कर आए मोदी?

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान के भीषण हमलों के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने 40 लाख से ज्यादा भारतीय लोगों पर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक तरफ पाकिस्तान के लोग इस मुश्किल घड़ी में संयुक्त अरब अमीरात का ही खून चूस रहे हैं। लेकिन उसी संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय लोग अपना ही खून लेकर लोगों की मदद करने पहुंच गए। यह होश उड़ा देने वाली तस्वीरें देखकर संयुक्त अरब अमीरात ने पीएम मोदी का नाम लेकर ऐसा बयान दिया है जो हैरान करने वाला है।  दरअसल इस वक्त कई मुस्लिम देश ही ईरानी हमलों की आड़ में संयुक्त अरब अमीरात की छवि को बर्बाद और बदनाम करने में लगे हैं। कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं कि संयुक्त अरब अमीरात अब सुरक्षित देश नहीं रहा। संयुक्त अरब अमीरात ईरान के सामने नहीं टिक पाया। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले ही कई पाकिस्तानी अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिनमें ईरान के ड्रोनस संयुक्त अरब अमीरात के रिहाइशी इलाकों को उड़ा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: मोदी ने फोन करके हमारे राष्ट्रपति को... UAE ने ईरान जंग पर क्या बड़ा खुलासा कर दिया?एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तो यहां तक बोल दिया है कि संयुक्त अरब अमीरात पाकिस्तान में आतंक फैलाता है। आपको बता दें कि यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे पक्का दोस्त है। खाड़ी देशों में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। कुछ समय पहले संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पीएम मोदी से मिलने आ गए थे। उसी समय से संयुक्त अरब अमीरात पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों को खटकने लगा। इसीलिए ईरान के हमलों के बीच पाकिस्तानी और तुर्की लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात की छवि को बर्बाद करना शुरू कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात की इतनी नेगेटिव पब्लिसिटी कर दी गई है कि सुरक्षा का हवाला देते हुए अब ब्रिटिश एयरवेज ने यह तक ऐलान कर दिया है कि अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट्स अगले साल तक बंद रहेंगी। इसे भी पढ़ें: मोदी के फोन घुमाने भर से रुक जाएगा युद्ध, UAE को भरोसा, मीडिल ईस्ट को जंग की आग से बचाने की उम्मीद भारत पर टिकी?लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक तरफ तो संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले पाकिस्तानी ही वहां पर बैठकर गद्दारी कर रहे हैं। लेकिन वहां रहने वाले भारतीय लोगों ने इस देश को बचाने के लिए अपनी जान लगा दी है। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लोग राहत कार्यों में हाथ बटा रहे हैं। फंसे हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। भारतीय लोग संयुक्त अरब अमीरात में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी लग गए हैं। मुस्लिम परिवारों में इफ्तार का खाना बांटा जा रहा है। सैकड़ों भारतीय लोग अपना खूनदान कर रहे हैं। यह ब्लड डोनेशन कैंप संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय लोगों ने ही शुरू किए हैं। इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात में बड़े-बड़े भारतीय बिजनेसमैन भी अब आम लोगों की मदद के लिए उतर आए हैं।इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टा यही सब देखते हुए भारत में तैनात संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल नासिर जमाल अल शाली ने पीएम मोदी और भारतीय लोगों पर बहुत बड़ा बयान दे दिया। संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा है कि भारतीय लोगों को पता होना चाहिए कि वह अकेले नहीं हैं। वह हमारे देश में हमेशा सुरक्षित रहेंगे। उनकी देखभाल की जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात की लीडरशिप भारतीय लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा है कि पीएम मोदी ने हमारे लिए जो किया है उसके बारे में पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Global Supply Chain में टेंशन का असर, Delhi High Court में LPG संकट से भोजन सेवा ठप।
    Next Article
    West Asia में US Army की तैनाती से बेअसर South Korea, कहा- North Korea से निपटने में हम सक्षम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment