Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाकुंभ गर्ल मोनालिसा को परिवार से खतरा:कहा- मैं बॉयफ्रेंड फरमान के साथ रहना चाहती हूं, डायरेक्टर बोले- लव जिहाद का शिकार हुई

    1 hour ago

    1

    0

    महाकुंभ 2025 से फेमस हुई मोनालिसा ने खुद को अपने परिवार से खतरा बताया है। उसने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की। कहा- वह अपने प्रेमी फरमान के साथ रहना चाहती है और उसके पिता उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं। उधर उसे लांच करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला है। बोली-पिता रिश्ते का कर रहे विराेध इंदौर, मप्र की रहने वाली मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खापन के साथ थम्पानूर थाने पहुंचीं। उसने पुलिस को बताया कि उनके परिवार, खासकर उनके पिता जयसिंह भोसले, उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उन्हें कथित रूप से धमकी दे रहे हैं। यह भी बताया कि वह और फरमान करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार के कड़े विरोध के डर से दोनों केरल चले गए ताकि सुरक्षित रह सकें। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल आई थीं। यह फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा बना रहे हैं और इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं। एर्नाकुलम में हुआ विवाद एर्नाकुलम में अपने पिता से बहस के बाद मोनालिसा फरमान के साथ ट्रेन से तिरुअनंतपुरम पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं, हालांकि वह अपने पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहतीं। थंपानूर एसएचओ ने शिकायत मिलने की पुष्टि की मोनालिसा उस समय चर्चा में आई थीं, जब कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उन्हें भारी भीड़ मिलने लगी और फिल्मों में काम करने के मौके भी मिलने लगे। इस बारे में थंपानूर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि वह शिकायत लेकर आई थीं। इसके बाद उन्हें उनके शूटिंग क्रू के साथ भेज दिया गया। डायरेक्टर बोले-घटना के बाद से डिप्रेशन में उधर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है। उन्होंने उसके लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला। उसने फरमान से उसका संपर्क कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरमान उन लोगों से मिला है, जिन्होंने उन्हें जेल भेजवाया। इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह इस संबंध में मीडिया के सामने पूरी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'CM की मां पर टिप्पणी करने वाले पर हो एक्शन':लखनऊ में अपर्णा यादव बोलीं- रैपर बादशाह पर भी हो कार्रवाई
    Next Article
    झांसी में ड्राइवरों ने चुराए 524 गैस सिलेंडर:यूपी में गैस किल्लत के बीच गैस एजेंसी ने 13 लाख में खरीदे, मालिक समेत 7 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment