Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 24 घंटे के अंदर तीन ने किया सुसाइड:बर्रा में बहन-बहनोई की पिटाई से आहत युवक ने दी जान

    4 hours ago

    1

    0

    शहर में अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में युवती समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटनाएं बाबूपुरवा, बर्रा और गोविंद नगर थानाक्षेत्रों में हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। केस- 1 बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के न्यू लेबर कालोनी निवासी 22 वर्षीय प्रिया ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया था। परिवार में भाई नितेश है पिता गोपाल सिंह का निधन हो चुका है। भाई नितेश ने बताया कि उनकी पत्नी नीचे कमरे में थीं, इसी दौरान प्रिया आराम करने की बात कहकर ऊपर कमरे में चली गई, जबकि वह काम पर गए थे। जब उसकी पत्नी ऊपर कमरे में पहुंची तो बहन का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर प्रिया का मोबाइल कब्जे में लिया है। केस- 2 वहीं बर्रा दामोदर नगर निवासी 45 वर्षीय बबलू सबिता सैलून की दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा अमन व रोशन और बेटी लाली है। परिजनों ने बताया कि बबलू मंगलवार देर रात नशे में घर आया इसके बाद वह अपनी बहन मिथिलेश के घर चले गए। वहां नशे की हालत में किसी बात पर विवाद हो गया। बबलू के अभद्रता करने पर बहन व बहनोई ने पीटकर घर से भगा दिया। वहां से लौटने के बाद बबलू घर में खाना खाकर सो गया। सुबह पत्नी को काम पर भेजने के बाद बेटी से चाय बनाने को कहा और खुद ऊपर कमरे में चले गए। वहां फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जब बेटी ऊपर कमरे में गई तो फंदे से शव लटका देखकर चींख पड़ी। पुलिस के अनुसार बहन–बहनोई की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की है। केस- 3 उधर गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादा नगर नौरैयाखेड़ा में किराए पर रहने वाला 37 वर्षीय रंजीत कुमार मूलरूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था। उसके घर के पास ही उसका छोटा भाई उपेंद्र भी रहता है। रंजीत के परिवार में पत्नी मिनता और बच्चे मुन्ना और विशाल गांव में ही रहते हैं। उपेंद्र ने बताया कि मंगलवार को भाई के यहां सिलेंडर खत्म हो गया था, इसलिए शाम को घर आए और खाना खाकर चले गए। सुबह भाभी ने उन्हें फोन किया तो उठा नहीं। कई बार मिलाने के बाद उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उपेंद्र ने जब जाकर देखा तो शव फंदे से लटकता मिला। रंजीत ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल:विधायक ने कहा- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सरकार कर रही काम
    Next Article
    चंदौली में गेहूं के खेत में आग लगी:3 बीघा खड़ी फसल जलकर राख, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment