Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 26 साल की बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या:शव हाईवे किनारे मिला, मां बोली- दिवाली की शॉपिंग करने गई थी, बॉयफ्रेंड ने मारा

    1 day ago

    3

    0

    कानपुर में शुक्रवार सुबह मिला शव महिला बॉक्सर मंतशा कुमारी का था। 26 साल की मंतशा जाजमऊ के एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रही थीं। उनके माता-पिता और परिवारवाले शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। तब शव की पहचान हुई। मां ने बताया कि बेटी दीपावली की शॉपिंग के लिए निकली और लापता हो गई थी। उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। उन्होंने बेटी के बॉयफ्रेंड पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस अब हत्या करने वाले की तलाश में जुटी है। मामला महारजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे का है। अब जानिए पूरा मामला… कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक लड़की का खून से लथपथ शव मिला था। शनिवार दोपहर उसकी शिनाख्त उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के इखलाक नगर में रहने वाली मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई। मां संजना और पिता प्रेम कुमार समेत अन्य परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर बेटी के शव की शिनाख्त की। शव देखते ही माता-पिता रो-रोकर बदहवास हो गए। मां बोलीं- 5 अक्टूबर को दीपावली की खरीदारी करने गई थी मंतशा की मां संजना ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5 बजे बेटी दीपावली की खरीदारी करने कानपुर चकेरी लालबंगला बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शाम करीब 7 बजे से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। बेटी के लापता होने और फोन स्विच ऑफ होने पर शनिवार को गंगाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कानपुर में एक लड़की का शव मिलने के बाद गंगाघाट पुलिस ने घरवालों को यह बात बताई। इसके बाद परिवारवाले अस्पताल पहुंचे। पिता बोले- बेटी को मारकर शव करके फेंका गया, दोस्त पर शक पिता प्रेम कुमार ने बताया- मंतशा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन खुशबू की शादी हो चुकी है। बेटा दीपक और मंतशा घर पर रहते थे। मंतशा ने 12वीं पास करने के बाद पिता के साथ बॉक्सिंग सीखना शुरू किया था। पिता पहले स्पोर्ट्स लाइन में बच्चों को बॉक्सिंग सिखाते थे। वह खुद भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यूपी स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है मंतशा मंतशा भी बॉक्सिंग में यूपी स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। इसके अलावा वह कई जगह जिम ट्रेनर के रूप में काम कर चुकी थी। वर्तमान में वह जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थी। दो महीने पहले हुआ था ऑपरेशन पिता ने बताया- करीब दो महीने पहले मंतशा की बच्चेदानी में गांठ होने से उसका ऑपरेशन कराया गया था। इसके चलते वह कुछ समय से जिम नहीं जा रही थी। दो दिन पहले से ही उसने घर से बाहर निकलना शुरू किया था। पहले मंतशा स्कूटी से लालबंगला बाजार जाती थी। लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने से गुरुवार को ऑटो से गई थी। पिता ने बताया- जिम में एक युवक ट्रेनिंग लेने आता था। उसकी बेटी से बातचीत होती थी। बेटी के बीमार होने पर वह युवक कई बार अस्पताल में उसे देखने भी आया था। पिता ने उसी युवक पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 18 नवंबर को भतीजी की शादी, घर में तैयारियां चल रही थीं घरवालों ने बताया कि 18 नवंबर को परिवार में भतीजी की शादी होनी है। मंतशा भी शादी की तैयारियों में जुटी थी। इसी सिलसिले में खरीदारी करने बाजार गई थी। बेटी की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, उन्नाव के सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया- घरवालों की शिकायत पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला गाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला
    Next Article
    37 लाख के नाले को नाली बनाने का आरोप:सहारनपुर के वार्ड 7 में निर्माण की जांच की मांग, यंग तिरंगा क्लब ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment