Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 3 दिन में बढ़ा रात का तापमान:अकवन तूफान से चल रहीं पूर्वी हवाएं; सुबह ठंड, दोपहर में तेज धूप

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अकवन तूफान के असर से पूर्वी हवाएं चलने के कारण ठंड का प्रभाव कम हो गया है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते तीन दिनों में रात का तापमान 9.4°C से बढ़कर 13.3°C पहुंच गया है। मौसम में इस बदलाव का असर सुबह, दोपहर और रात के तापमान पर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल रात के तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। सोमवार को सुबह ठंड महसूस हो रही है। आसमान साफ है, धूप निकली है। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा। शाम को एक बार फिर मौसम ठंडा होगा। 3 दिन में 4 डिग्री चढ़ा रात का पारा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 19 नवंबर को रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 नवंबर को यह बढ़कर 13.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अकवन तूफान के प्रभाव से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इनके कारण कानपुर में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। इसी वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं दोबारा सक्रिय होंगी, तब तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तब तक रात के पारे में खास बदलाव या गिरावट के आसार नहीं हैं। दिन में तेज धूप, सुबह-शाम ठंड का एहसास रविवार को सुबह ठंड महसूस हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। मौसम में फिलहाल इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 2 छात्राओं को थार में खींचने की कोशिश:पुलिस पकड़ने पहुंची तो पत्थर बरसाए, पिस्टल-रिवॉल्वर लहराई; भागकर जान बचाई
    Next Article
    पुलिस चौकी में पिटाई के आरोप में तीन सिपाही सस्पेंड:बलिया में पूछताछ के लिए युवक को लाये थे, लोगों ने किया था हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment