Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 4 मार्च की सुबह मेट्रो नहीं चलेगी:दोपहर 2.30 बजे के बाद ही ट्रैक पर लौटेंगी ट्रेनें, देखें नया टाइम-टेबल

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कानपुर मेट्रो प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 4 मार्च को शहरवासियों के लिए मेट्रो की रफ्तार सुबह के वक्त थमी रहेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आधिकारिक सूचना जारी की है। होली के दिन मेट्रो सेवाएं केवल दोपहर के बाद ही संचालित की जाएंगी। यह निर्णय हर साल होली पर होने वाली कम यात्री संख्या और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है। दोपहर ढाई बजे से पटरी पर लौटेंगी ट्रेनें होली के दिन यानी बुधवार को शहर के दोनों मुख्य टर्मिनल स्टेशनों, आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल से पहली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। आमतौर पर सुबह 6:00 बजे से शुरू होने वाली यह सेवा होली की सुबह बंद रहेगी। मेट्रो प्रबंधन का मानना है,कि दोपहर तक लोग रंगों के खेल में व्यस्त रहते हैं, जिसके चलते स्टेशनों पर आवाजाही न के बराबर होती है। दोपहर 2:30 बजे सेवा शुरू होने के बाद रात 10:00 बजे तक ट्रेनें अपने निर्धारित अंतराल पर चलती रहेंगी, जिससे शाम को त्योहार की बधाई देने निकलने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। सिर्फ एक दिन के लिए लागू रहेगा बदलाव यूपी मेट्रो ने प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि, समय सारणी में किया गया यह आंशिक बदलाव केवल 4 मार्च 2026 के लिए ही प्रभावी है। होली के अगले दिन यानी 5 मार्च से मेट्रो अपने पुराने और निर्धारित समय पर वापस लौट आएगी। गुरुवार सुबह 6:00 बजे से ही यात्री फिर से मेट्रो का सफर कर सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी संशोधित समय को ध्यान में रखकर बनाएं ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। होली के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। त्योहार के दौरान नशे की हालत में यात्रा करने या कोच के भीतर रंग-गुलाल ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। मेट्रो परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रबंधन ने अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की योजना बनाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे में निस्तारित हो वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगरा में दिए निर्देश, SIR की समीक्षा की
    Next Article
    दैनिक भास्कर एप में रिपोर्टर बनने का मौका:बलिया जिले में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर रिपोर्टरों की जरूरत है, जल्द आवेदन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment