Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 घंटे में निस्तारित हो वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगरा में दिए निर्देश, SIR की समीक्षा की

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ निरीक्षण (SIR) की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभावार डिजिटाइज़ किए गए फॉर्म, ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो रिपोर्ट, विधानसभावार अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं का विवरण, ईआरओ नेट पर फॉर्म-6, फॉर्म -6ए, फॉर्म-7, फॉर्म-8 की अद्यतन एंट्री आदि की रिपोर्ट तलब की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। इस दौरान सदर तहसील में सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया। फार्म पर हो पूरा पता और मोबाइल नंबर बुक-ए-कॉल विथ बीएलओ स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरण निस्तारण किए जाएं। 48 घंटे से अधिक कोई प्रकरण लंबित न रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा-नए वोटर्स को जोड़ने के लिए भरे जाने फार्म 6A में नागरिकों की साफ व स्पष्ट फोटो लगाई जाए। अभी तक जितने भी फॉर्म भरे गए हैं, जिस फार्म में स्पष्ट फोटो नहीं आ रही हो, उसमें सही फोटो जरूर लें। फार्म भरने के दौरान वोटर का पूरा पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। राजनैतिक दलों के साथ बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा-सभी दलों के बीएलए ज्यादा से ज्यादा नए एवं युवा वोटर्स को जोड़ने का काम करें। वर्ष 2025 से जनवरी 2026 तक जेंडर रेशियो का अंतर बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण शादी से पहले जिन महिलाओं का वोट बन जाता है, वह शादी होने के बाद उसे अपडेट नहीं कराते। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वोटर सूची से नाम कट जाने एवं नाम में छोटी गलतियों के कारण वोटर के घर पहुंच रहे नोटिस की समस्या से भी अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनका समाधान करते हुए कहा-नोटिस में अगर कोई नाम आदि में तार्कित विसंगति है तो उसे बीएलओ के माध्यम से दूर किया जाएगा। नाम में वहीं नोटिस के एवज में गाइडलाइंस के अनुसार या तो स्वयं वोटर या फिर उसकी अनुपस्थिति में परिवारीजन वोटर के साथ अपने संबंध वाले संबंधित डॉक्यूमेंट जमा करा सकते हैं। सदर तहसील पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तहसील सदर स्थित कक्ष तथा सभागार में बने नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। केंद्र पर हियरिंग में आए मौके पर उपस्थित मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रेरित करते हुए कहा-दूसरा चरण दावे आपत्तियों को प्राप्त कर सुनवाई, दावे आपत्तियों के लिए अभिलेख प्राप्त करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण रहा। प्रदेश में 60% से अधिक हियरिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आगरा में भी 50% हियरिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा-मार्च के अंत तक ससमय हियरिंग लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 86-एत्मादपुर विधानसभा में पुनरीक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा-403 विधानसभाओं में से प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 विधान सभाओं के ईआरओ को मतदाता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया, उनमें आगरा की एत्मादपुर विधानसभा भी शामिल थी। इसका श्रेय बीएलओ और सुपरवाइजर को ही जाता है। उन्होंने कहा कि सतर्क, शुद्ध रूप से अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाएं, जिसमें स्पष्ट फोटो, नाम,लिंग, उम्र,पिनकोड सहित पता दर्ज करें जिससे कि भविष्य में होने वाली एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं को आसानी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य:घाटमपुर में गांव-गांव चल रहा अभियान, एसडीएम ने किसानों से की अपील
    Next Article
    कानपुर में 4 मार्च की सुबह मेट्रो नहीं चलेगी:दोपहर 2.30 बजे के बाद ही ट्रैक पर लौटेंगी ट्रेनें, देखें नया टाइम-टेबल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment