Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 4 दिन के भीतर डेंगू के 24 मरीज:स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की जांच, डॉक्टर बोले पानी न जमा होने दें

    8 hours ago

    1

    0

    शहर में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते चार दिनों में 24 नए मरीज मिलने के साथ इस साल डेंगू के कुल मामलों की संख्या 271 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को छह, शनिवार को छह और शुक्रवार को 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच और बचाव की गतिविधियां तेज करने की बात कही है। इन इलाकों में मिले नए मरीज नए मरीज मंधना, बिठूर, ककवन, बिल्हौर, अरौल और बैकुंठपुर क्षेत्रों में मिले हैं। इन इलाकों में संक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि नए मामले मिलने वाले क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। घर से ऑफिस तक पानी जमा होने पर खतरा हैलट अस्पताल के एसआईसी डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घरों और कार्यस्थलों पर साफ-सफाई रखने के साथ पानी जमा होने से रोकना जरूरी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर हो या ऑफिस, किसी भी स्थान पर पानी भरा न रहने दें। जमा पानी में मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है, जिससे संक्रमण फैल सकता है। लापरवाही न बरतें, डॉक्टर से सलाह लें डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बुखार आने या किसी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से सलाह लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के बीच लोगों को भी अपने आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने की जरूरत है। लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सतर्कता ही संक्रमण से बचाव का अहम उपाय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता:लांग जंप और 60 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम दिखाया
    Next Article
    औरैया में झेंझी टेसू विवाह कार्यक्रम:रामजानकी गेस्ट हाउस से निकली बारात, रीति रिवाजों के साथ निभाईं रस्में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment