Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा ने किया सुसाइड:मां-भाई को कमरे में बंद किया, परिजन बोले- स्कूल से लौटने के बाद बदला था व्यवहार

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले छात्रा ने मां और भाई को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर दरवाजे में लगी कुंडी से लटक गई। मां कहना है वह अक्सर स्कूल से लौटने के बाद अपनी सहेलियों से बात करती थी और मना करने पर गुस्सा हो जाती थी। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद उसका बर्ताव कुछ अलग था। पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मृतका की पहचान काजल (11) के रूप में हुई है। वह फतेहपुर के बड़ेगांव के रहने वाले बावर्ची आशाराम राजपूत की बेटी थी। आशाराम पिछले सात साल से चकेरी के सनिगवां स्थित राधेनगर में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी श्यामादेवी, बेटा हिमेश और दो बेटियां नंदनी और काजल हैं। काजल की मां श्यामादेवी ने बताया- शनिवार सुबह 11 बजे काजल स्कूल से लौटी। इसके बाद वह अपने भाई-बहनों के साथ घर में खेल रही थी। दोपहर करीब 1 बजे काजल ने अपनी मां श्यामादेवी और भाई हिमेश को एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद काजल ने बाथरूम में रखे दुपट्टे से दरवाजे की चौखट में लगी कुंडी से लटक गई। कमरे में बंद मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने छत के ऊपरी हिस्से का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। सहेलियों से बात करने से मना करने पर गुस्सा हो जाती थी परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां श्यामादेवी ने बताया- काजल एक निजी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा थी। वह अक्सर स्कूल से लौटने के बाद अपनी सहेलियों से बात करती थी और मना करने पर गुस्सा हो जाती थी। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद काजल का बर्ताव कुछ अलग था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर फील्ड यूनिट ने जांच की। पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने बरपार में समझा ग्रामीण उद्यमिता मॉडल:अमेरिका और भारत के विधि विद्यार्थियों ने जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया
    Next Article
    विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम में पांच चयनित:लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे गाजीपुर का प्रतिनिधित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment