Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 70 सुपरवाइजर और BLO साम्मानित:मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- SIR में बेहतर किया, सत्यापन के समय का फीडबैक लिया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर से संवाद भी किया और अभियान से जुड़े उनके अनुभव व फीडबैक लिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियान की सफलता में बीएलओ और सुपरवाइजर की भूमिका बेहद अहम है। उनके परिश्रम और समर्पण के कारण ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने का काम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। बीएलओ ने साझा किए अपने अनुभव संवाद के दौरान किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 72 के बीएलओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बूथ के मतदाताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आवश्यक सूचनाएं साझा कीं और घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का विवरण एकत्र किया। इससे काम समय से पूरा करने में मदद मिली। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 384 के प्रथम बार नियुक्त बीएलओ अंकित पटेल ने बताया कि शुरुआत में कुछ कठिनाई हुई, लेकिन अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से कार्य आसानी से पूरा हो गया। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 115 के बीएलओ रवि कुमार ने बताया कि चुनौतियों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए काम किया और मतदाताओं का भी पूरा सहयोग मिला। बीएलओ सोनिया गुप्ता, रमेश कुमार सचान, विनय कुमार और सुपरवाइजर विशाल यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए। हर विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच बीएलओ और दो-दो सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। इसमें बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ शामिल रहे। इस मौके पर मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने लखनऊ में इफ्तार पार्टी में खजूर खाया:बोले- जहां गांजा पकड़ा जा रहा है, दूसरे वाले डिप्टी सीएम वहां गए हैं
    Next Article
    बुजुर्ग को मुर्गा बनाया, पैर पर सिर रखवाया:शाहजहांपुर में दबंगों ने बीच सड़क पीटा; विरोधी की मदद करने पर दी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment