Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज 12 इलाकों में शटडाउन:6 घंटे तक लाइट नहीं आएगी, मरम्मत और शिफ्टिंग का काम होगा

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली का शटडाउन रहेगा। आइसोलेटर बदलने और कंज्यूमर शिफ्टिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए 50 से अधिक कर्मचारियों को फील्ड पर तैनात किया गया है। सूतरखाना, बेरीवाल, नयागंज, रामगंज, दानाखोरी और एक्सप्रेस रोड इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, नंदलाल का चौराहा, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओल्ड पी रोड इलाके में 6 घंटे बिजली नहीं आएगी ओल्ड पी रोड इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा विजयनगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दयानंद विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सिंहपुर क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा-बहराइच हाईवे पर युवक की मौत:रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    सिपाही के सिर पर डंडा मारा, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी:कानपुर में 2 जगह पुलिसकर्मियों पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment