Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:चावला मार्केट से सीटीआई चौराहे तक 10 से अधिक दुकानें हटाई गईं, चेतावनी भी दी

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहे से सीटीआई चौराहे तक सड़क के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जोन 5 के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि अवैध फल मंडी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से संचालित फल मंडी को हटाकर मार्ग को पूरी तरह से अवरोधमुक्त कराया गया। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम जनता को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करना है। इस अभियान में अधीक्षक शिवनाथ वर्मा और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रमोद मौर्या सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान में जोन-5 की ईटीएफ (Enforcement Task Force) टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर और चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फारूक हत्याकांड में ACEO ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत मांगी:नीरज रस्तोगी ने गिरफ्तारी से बचने को याचिका दायर की, 20 फरवरी को होगी सुनवाई
    Next Article
    कानपुर में 4 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा:नानी ने पुलिस में शिकायत की, मालिक पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment