Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया युवक:शक होने पर लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने मां को सौंपा

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक युवक 11 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। लोगों को शक होने पर उन्होंने युवक को रोक लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। महिला के अनुसार, उसकी बेटी मोबाइल लेकर उसके पास आ रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने बच्ची को प्रतिदिन 1000 रुपए की मजदूरी और उसकी मां को 500 रुपए दिलवाने का लालच दिया। इसके बाद वह बच्ची को साइकिल पर बैठाकर पेवंदी स्थित एक टेनरी ले गया। टेनरी से वापसी के दौरान आरोपी वाजिदपुर इलाके में बच्ची के साथ खड़ा था। बच्ची के हाव-भाव और युवक के साथ उसके खड़े होने के तरीके पर क्षेत्रीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और बच्ची को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की पहचान कर उसे उसकी मां को सौंप दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला मूल रूप से बजरिया क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि चार बेटियों के बाद पांचवीं बार गर्भवती होने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। कुछ समय वह अपने मायके में रही। पिछले एक महीने से वह जाजमऊ क्षेत्र में अपने पांच बच्चों के साथ भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम के सिंगापुर दौरे से जेवर को मिले दो प्रोजेक्ट:4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी AI सैट्स, कार्गो कैंपस और एयर कैटरिंग किचेन बनेगा
    Next Article
    इस्माईल नेशनल कॉलेज में ‘सफलता और शांति’ विषय पर सेशन:बेटियां फाउंडेशन की पहल पर छात्राओं को स्वास्थ्य व मानसिक संतुलन की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment