Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई:पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची का मर्डर की पुष्टि हुई है। परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… सोमवार शाम को लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे परिजन बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई थी। लगभग दो घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची तो उसकी बहन लापता थी। उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया। हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। देर रात तक बच्ची नहीं मिली। रात लगभग 2 बजे पुलिस लौट गई। सुबह खेत में मिट्‌टी खुदी देखी तो शक हुआ युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने घेरा, बच्ची का शव पैदल लेकर भागी पुलिस जब बिधनू पुलिस बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो गांव वाले भड़क गए। आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी मासूम का शव लेकर भागते नजर आए। पुलिस जीप में बैठ रहे एक-दो पुलिसकर्मी गिर गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। फिर पुलिस पैदल ही शव लेकर भागी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे। हमें तुरंत न्याय चाहिए। आरोपी को फांसी दी जाए। घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें बनाई गईं कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें गांव में लोगों से घटना के बारे में गहनता से जानकारी जुटा रही हैं। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या: खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बदमाशों ने सीने, सिर और हाथ पर चाकू से वार किए। इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है, तब वहां से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से जंग के विरोध में अमेरिकी अफसर का इस्तीफा:बोले- ट्रम्प इजराइल के दबाव में युद्ध लड़ रहे; अमेरिका को ईरान से तुरंत खतरा नहीं
    Next Article
    लखनऊ में शकुंतला यूनिवर्सिटी बनाने में घटिया ईंटें लगीं:मंत्री ने काम रुकवाया, बोले- छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment