Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बीजेपी MLC और सपा MLA में जुबानी जंग:अमिताभ बोले- भाजपा में टिकट की खींचतान, सलिल ने कहा- साथ बैठकर चर्चा करें

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर की आर्यनगर विधानसभा सीट को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को सलिल विश्नोई व्हीलचेयर से उर्सला अस्पताल में सीसी रोड के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस पर अमिताभ बाजपेई ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में टिकट की लड़ाई चल रही है। कोई गुंडई से टिकट छीनना चाहता है, तो कोई टूटे पैर में भी बाहर निकल रहा है। सलिल विश्नोई ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा विधायक हड़बड़ाहट में हैं। इच्छा हो तो आमने-सामने बैठकर उनके और मेरे विकास कार्यों का हिसाब कर लिया जाए। पढ़िए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट… पढ़िए, सपा विधायक और बीजेपी एमएलसी ने क्या कहा? अमिताभ बाजपेई बोले- बीजेपी में टिकट को लेकर खींचतान चल रही अमिताभ बाजपेई ने कहा- नारों से साफ है कि बीजेपी के भीतर टिकट को लेकर खींचतान चल रही है। ये जो लोकार्पण हो रहे हैं, वो विकास से ज्यादा अंदरूनी राजनीति का हिस्सा लगते हैं। कोई गुंडई के दम पर टिकट लेना चाहता है, तो कोई टूटे पैर के बावजूद पीछे नहीं रहना चाहता। सबको डर है कि कहीं उनका नंबर न कट जाए। बीजेपी में खुद कन्फ्यूजन है कि किसे आर्यनगर से लड़ाना है और किसे सीसामऊ से। आर्यनगर को इन्होंने अपनी जागीर समझ लिया था। जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। जब बीजेपी की लहर थी, तब भी यहां उन्हें हार मिली। जो काम इन्हें करना था, वो नहीं कर पाए। इसलिए जनता ने मुझे मौका दिया। पिछले पांच साल में मैंने उन कामों को पूरा कराया, जो लंबे समय से अधूरे थे। यहां हालत ये है कि कोई आर्यनगर के लिए आपा खो रहा है, तो कोई प्लास्टर कटवाकर मैदान में उतर रहा है। लेकिन मुझे जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है। अब पढ़िए, एमएलसी सलिल विश्नोई ने क्या कहा? 5 करोड़ मिलती है विधायक निधि एमएलसी सलिल विश्नोई ने पलटवार करते हुए कहा- समाजवादी पार्टी के विधायक घबराए हुए हैं। मैंने अपने 3 कार्यकाल में जितना विकास कराया, ये दो कार्यकाल में उसका दसवां हिस्सा भी नहीं करा पाए। मैं ऐसा विधायक रहा हूं, जिसने हर साल विकास कार्यों की एक पुस्तिका जनता के बीच रखी, जिसमें काम और उसकी लागत तक का पूरा हिसाब होता था। 15 साल तक जनता को रिपोर्ट कार्ड देने का काम किया है। अगर सपा विधायक में सच्चाई है, तो वो अपने और मेरे विकास कार्यों का ब्यौरा लेकर तुलना कर लें। पहले विधायक निधि इतनी नहीं होती थी, अब 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। सपा सरकार में तो मुझे पूरी विधायक निधि तक नहीं मिल पाती थी। जिस दिन सपा विधायक चाहें, आमने-सामने बैठकर विकास कार्यों पर चर्चा कर लें। व्हीलचेयर पर लोकार्पण करने को लेकर सलिल विश्नोई ने कहा- उन्हें इस बात की बौखलाहट है कि मैं व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में पहुंचा। मुझे अस्पताल में चेकअप कराना था, तभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहीं बनी दो सड़कों का लोकार्पण भी कर दीजिए। इसमें उन्हें परेशानी क्यों हो रही है? वो पिछले आठ साल से सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों का विकास कर रहे हैं। हिंदू इलाकों में तो अब चुनाव नजदीक आने पर दिखाई दे रहे हैं। अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। बीजेपी में टिकट को लेकर कोई लड़ाई नहीं सलील विश्नोई ने कहा कि बीजेपी में टिकट को लेकर न कोई कन्फ्यूजन है और न ही कोई लड़ाई। बीजेपी में व्यक्ति नहीं, कमल का निशान चुनाव लड़ता है। टिकट जिसे भी मिलेगा, वही चुनाव जीतेगा। संगठन ने मुझे आर्यनगर क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। मेरी जिम्मेदारी है कि वहां जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहूं। बेवजह अफवाह फैलाना और गलत नैरेटिव बनाना ठीक नहीं है। आर्यनगर से 2 बार रहे हैं विधायक आर्यनगर विधानसभा सीट से सलिल विश्नोई दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले यह क्षेत्र जनरलगंज विधानसभा के नाम से जाना जाता था, जहां से भी वह एक बार विधायक रहे। फिलहाल वह एमएलसी हैं। 18 मई को उन्होंने करीब 22 लाख रुपए की लागत से बनी दो सीसी सड़कों का उद्घाटन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज 44 डिग्री पहुंच सकता है तापमान:लू के कारण सुबह से ही सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा, राहत के आसार नहीं
    Next Article
    गाजीपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब:डीएम ने अलर्ट जारी किया, अस्पताल हाई अलर्ट पर मोड पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment