Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बुजुर्ग से 30 हजार की टप्पेबाजी:एटीएम ठीक करने के बहाने कार्ड बदलकर की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एटीएम से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग से एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। बुजुर्ग ने चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कर्मचारी नगर, चकेरी निवासी अवधेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को वह कृष्णानगर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे, लेकिन वह खराब था। इसके बाद वह बगल में मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पहुंचे। एटीएम के अंदर दो युवक घुस आए और अवधेश सिंह से कहने लगे कि उनका एटीएम कार्ड ठीक से नहीं लग रहा है, इसलिए रुपये नहीं निकल रहे हैं। आरोपी ने तुरंत एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया और बुजुर्ग से स्कूटी हटाने के लिए कहा। जैसे ही अवधेश सिंह स्कूटी हटाने बाहर निकले, उसी दौरान युवकों ने उनका कार्ड बदल दिया। जब उन्होंने दोबारा एटीएम में कार्ड लगाया तो पता चला कि उनके खाते से पहले ही रुपये निकल चुके थे। ध्यान से देखने पर उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला। अवधेश सिंह ने इसकी जानकारी बैंक शाखा में दी और फिर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पार्षद ने सफाई प्रहरियों के साथ होली खेली:दीप्ति तिवारी बोलीं- शहर चमकाने वाले हाथ ही असली नायक
    Next Article
    कल्याणपुर में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल:ड्राइवर की पिटाई, डीसीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment