Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में कार-बाइक की टक्कर के बाद बवाल:ड्राइवर की पिटाई, डीसीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। देर रात एसीपी कल्याणपुर और डीसीपी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बाद में फरार कार चालक को पुलिस ने पुराने शिवली रोड स्थित एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया। देर रात कार चालक को पीटा पुलिस के अनुसार, मूल रूप से औरैया के याकूबपुर निवासी सुशील कुमार वर्तमान में कल्याणपुर कला में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा शिवली रोड स्थित ‘जय मां वैष्णो ज्वेलर्स’ नाम से दुकान संचालित करती हैं। रविवार देर शाम सुशील कुमार, कल्याणपुर निवासी धीरज त्रिपाठी की कार से होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंबा रोड पर कार की टक्कर से कल्याणपुर निवासी बाइक सवार बबलू शर्मा घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और चालक धीरेंद्र त्रिपाठी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए सुशील कुमार को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। घायल चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें घर ले गए। बाइक सवार बबलू शर्मा का भी उपचार कराया गया है। डीसीपी बोले- दोषियों की पहचान की जा रही डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। दुर्घटना, मारपीट और तोड़फोड़ के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बुजुर्ग से 30 हजार की टप्पेबाजी:एटीएम ठीक करने के बहाने कार्ड बदलकर की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    दारूका पेपर मिल मजदूरों का आंदोलन खत्म:सीतापुर में प्रशासन की मध्यस्थता से बकाया भुगतान पर बनी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment