Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बर्फ काटने वाला सूजा घोंपकर युवक की हत्या:दुकान लगाने के लिए विवाद हुआ, आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गन्ने के रस की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने बर्फ काटने वाले सूजे से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार होने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल को परिजन पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान बुधवार शाम करीब 6:30 बजे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। दुकान लगाने को लेकर तनाव चल रहा था परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों में कई दिनों से दुकान लगाने को लेकर तनाव चल रहा था। बैरी गांव के रहने वाले अरशद ने बताया- मेरे पिता अनवर जूस लेने दुकान पर गए थे, जहां गिलास देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनस ने अपने भाई अन्नू सहजान समेत करीब 20 लोगों को बुलाकर अनवर पर हमला करा दिया। हमले में अनवर के अलावा अकरम और शाहरुख भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अनवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया- पहले हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अब युवक की मौत के बाद धाराएं बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांवों में लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और रोजगार की नई राह:गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
    Next Article
    अराजकता गुंडागर्दी के नाम पर जानी जाती है समाजवादी पार्टी:आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बोला हमला, क्या करने गाजीपुर जा रहे थे सपा के नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment