Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बुधवार को 2 से 4 घंटे बिजली शटडाउन:केस्को युटिलिटी शिफ्टिंग, एबी केबल बदलने का कराएगा कार्य, 15 इलाकों में रहेगी कटौती

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग और एबी केबल डालने का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते शहर के 15 से अधिक इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन तिलक नगर, खलासी लाइन, तिकुनिया पार्क: सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक माल रोड, शंकरगंज, लक्ष्मण पार्क, सागर मार्केट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लवकुश पुरम और शिवली रोड के आसपास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नवाबगंज, रैना मार्केट, विष्णुपुरी (आंशिक क्षेत्र) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मल्लपुरम, शास्त्री चौक, बुरा-3 क्षेत्र: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हर्ष नगर, अशोक नगर: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक वृद्ध आश्रम, जवाहरपुरम के आसपास: दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक विजयनगर: सुबह 10:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली विभाग की अपील केस्को ने अपील की है, कि बिजली सम्बंधी कार्य समय से कर लें, मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू करा दी जायेगी। बिजली विभाग के अनुसार, इन कार्यों को पूरा करने के लिए 60 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दरिंदगी करने वाले ने पुलिस पर फायर किया:गाजियाबाद में पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी, गिड़गिड़ाता हुआ दिखा
    Next Article
    संभल में बारिश के बाद मौसम बदला:सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, AQI 169; न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment