Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश के बाद मौसम बदला:सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, AQI 169; न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक दिन की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से पहले AQI में गिरावट देखी गई थी और यह 55 तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले एक महीने के औसत से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, देर शाम 12 बजे तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 17 मार्च से बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया था, लेकिन संभल में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। एक दिन में करीब 6 से 8 घंटे रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम बदलने का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहिया वाहन चालकों और सुबह खेतों में काम करने वाले किसानों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन और हातिम सराय संभल से बिलारी, राजा का सहसपुर होते हुए मुरादाबाद जाने वाली डेमो ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। स्थानीय निवासी समीर गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, जबकि रात में ठंडक का एहसास होता है। सभासद मौ. गौहर ने कहा कि इस बार रमजान का महीना अच्छे मौसम में पूरा हुआ, जिससे रोजेदारों को कोई परेशानी नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बुधवार को 2 से 4 घंटे बिजली शटडाउन:केस्को युटिलिटी शिफ्टिंग, एबी केबल बदलने का कराएगा कार्य, 15 इलाकों में रहेगी कटौती
    Next Article
    पंकज मलिक ने मंत्री को गुंडा कहा, VIDEO:बोले- उनकी हैसियत नहीं अखिलेश यादव के सामने ऐसा बोल दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment