Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एयरफोर्स जवान को पुलिस ने बेरहमी से पीटा:कान का पर्दा फटा, एक आंख काली पड़ी-पूरे शरीर पर पिटाई के निशान

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाने में एयर फोर्स जवान के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने कानपुर डीसीपी साउथ ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस कर्मियों ने इतना पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया, तीन दिनों से जवान का उपचार कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। डीसीपी साउथ ने घटना की जांच एडीसीपी को सौंपी है। थानेदार से डीसीपी तक शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव निवासी रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा नितीश सचान वायुसेना में तैनात है। 19 फरवरी को वह नौरंगा गांव निवासी अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने गया था। आरोप है कि देर रात करीब 11:30 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौटते समय घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने उससे पूछताछ की और गाली-गलौज की। विरोध करने और वीडियो बनाने पर दारोगा ने उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन वाहन में बैठाकर थाने ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में जवान को हवालात में बंद करके बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इतना पीटा कि बाएं कान का पर्दा फट गया और एक आंख पूरी काली हो गई। इसके साथ ही पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। पुलिस द्वारा उसे घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन उसे कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। तीन दिनों से जवान का उपचार अस्पताल में जारी है। डीसीपी बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्हें जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमे का आरोप:बाराबंकी में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने की न्यायिक जांच की मांग
    Next Article
    हाथरस में फैक्ट्री कर्मी ने खाया जहर:फैक्ट्री पहुंचते ही बेहोश हुआ, साथी कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment