Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की नई मूर्ति लगी:कानपुर में सपा MLA बोले- मूर्ति चोर को जनता माफ नहीं करेगी

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को माल रोड स्थित नयागंज मेट्रो स्टेशन गेट के पास गणेश शंकर विद्यार्थी की नई प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी भी की। दरअसल, नयागंज मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान वहां लगी गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को हटा दिया गया था। मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं की गई, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। प्रशासन को कई बार लिखा पत्र अमिताभ बाजपेई ने बताया कि प्रतिमा की दोबारा स्थापना के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा तथा मुलाकात भी की। अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए गए, लेकिन लंबे समय तक प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पहले धरना भी दिया था और बाद में विरोध दर्ज कराने के लिए खून से पत्र लिखकर प्रशासन को सौंपा था। इसके बावजूद समाधान नहीं निकल सका। मेट्रो ने उपलब्ध कराई नई जगह विधायक के अनुसार, बाद में मेट्रो प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना के लिए नई जगह उपलब्ध कराई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से नई प्रतिमा तैयार कराई गई और मंगलवार को उसे स्थापित कर दिया गया। प्रतिमा स्थापना के दौरान अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यदि पुरानी प्रतिमा अब तक नहीं मिल सकी है, तो कम से कम गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति को सम्मान देने के लिए नई प्रतिमा स्थापित करना जरूरी था। समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और समर्थकों की मौजूदगी में प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता जगत की एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उनकी प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया जाना आवश्यक था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार के ज्यादा अभ्यर्थी:वाराणसी में कहा- वहां नौकरी नहीं मिली तो यूपी आया, 50 केंद्रों पर आज अंतिम दिन परीक्षा
    Next Article
    लखनऊ में 20 घंटे तक गुल रही बिजली:पॉवर हाउस पर आधी रात हंगामा, ट्रांसफार्मर फुंका, एबीसी लाइन टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment