Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार के ज्यादा अभ्यर्थी:वाराणसी में कहा- वहां नौकरी नहीं मिली तो यूपी आया, 50 केंद्रों पर आज अंतिम दिन परीक्षा

    18 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक परीक्षा आयोजित हो रही है। वाराणसी के 50 केंद्रों पर आज बुधवार को अंतिम दिन परीक्षा है। यहां परीक्षा केंद्रों पर जो अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं उनमें यूपी से कहीं ज्यादा बिहार के अभ्यर्थी देखे जा रहे हैं। यही कारण है कि वाराणसी जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। बिहार वाली ट्रेनें हाउसफुल चल रही है। पिछले दिनों से यही स्थिति हो रही है। बिहार से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी ही नहीं बल्कि महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा है। इन अभ्यर्थियों का कहना है, बिहार में कई परीक्षाएं देने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो UP में प्रयास कर रहे हैं। बिहार के बक्सर जिले से वाराणसी में पुलिस परीक्षा देने आए विपुल कुमार पांडेय ने बताया, पिछले 60 हजार वाली भर्ती में भी हमने परीक्षा दी थी लेकिन मेरिट में नाम नहीं आया। बिहार आने के सवाल पर विपुल कहते हैं, बिहार तो यूपी से सटा है। यहां नौकरी मिल जाएगी तो यहां रहकर नौकरी कर लूंगा। बिहार से आईं आरती कुमार कहती हैं, तीन बार बिहार पुलिस के लिए भर्ती परीक्षा दे चुकी हूं लेकिन नहीं हो सका। कहीं न कहीं, सिस्टम पर भी सवाल उठता है। यूपी में भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ होती है इस उम्मीद से यहां आई हूं कि शायद यहां पर सफलता मिल जाए। बिहार के आरा से आए सुभाष कुमार ने कहा, यूपी में पहली बार परीक्षा देने आया हूं। परीक्षा अच्छा हुआ है, उम्मीद है कि सफलता मिल जाए। 30% से ज्यादा अभ्यर्थी छोड़ दे रहे परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज बुधवार को तीसरा दिन है। परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक हो रही है। पहले दिन (आठ जून) की परीक्षा में करीब 29% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में 22032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यहां 6560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी पहली पाली में 15472 परीक्षार्थी परीक्षा दिए। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 22032 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें 15339 परीक्षार्थी शामिल रहे। दोनों पाली की परीक्षा में करीब 70% परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली में 22032 के सापेक्ष 15587 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 29.26% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 28.68% अनुपस्थिति दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में जमीनी विवाद पर दो गुटों में मारपीट:राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद हुआ पथराव, दो गंभीर रूप से हुए घायल
    Next Article
    कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की नई मूर्ति लगी:कानपुर में सपा MLA बोले- मूर्ति चोर को जनता माफ नहीं करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment