Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकार्ड:पारा 44.1°C, दिन में सन्नाटा, रात में उमस; 2 दिन बाद बदलेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में इस बार अप्रैल महीने ने ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास करा दिया है। तेज धूप और लू जैसे हालातों के बीच शहर में गर्मी ने बीते 55 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार, साल 1971 से अब तक अप्रैल महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार गर्मी ने सभी पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं। सड़कों पर पसरा सन्नाटा तेज धूप और लू जैसे हालातों ने दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी सिर और चेहरा ढंककर ही नजर आए। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। 24 घंटों में रातें भी हुईं 3 डिग्री गर्म सिर्फ दिन ही नहीं, अब रातों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इस वजह से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे नींद और आराम दोनों प्रभावित हो रहे हैं। हीट डोम बना गर्मी की बड़ी वजह मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 48 घंटों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी का मुख्य कारण हीट डोम (हाई प्रेशर का क्षेत्र) है। यह सिस्टम गर्म हवाओं को एक ही जगह फंसा देता है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जाता है। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम सोमवार से पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा, जिससे बादल बनने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। हीटवेव और गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शारदा-नहर में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद सुराग नहीं:शाहजहांपुर में NDRF टीम कर रही तलाश, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:एग्जाम देने आए छात्र को बेल्ट-बैट से पीटा, जबरन खाता खुलवाकर युवक से 1600 करोड़ ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment