Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में घर में घुसकर मारपीट, भाई गंभीर घायल:दो पक्षों के विवाद में तीसरे पक्ष पर हमला, FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छावनी क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता चांदनी ने थाना छावनी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ले के दो पक्षों के विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला किया, जिसमें उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना बीती 5 मार्च को हुई थी। मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा था, जिससे पीड़िता का परिवार संबंधित नहीं था। आरोप है कि धर्मेंद्र, उसकी पत्नी सीता, सीता का भाई गुड्डा उर्फ रतन और जगमन ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसने और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान सभी आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के भाई पर हमला किया, जिससे उसे कई चोटें आईं। पीड़िता चांदनी ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता चांदनी, निवासी झाड़ी बाबा का पड़ाव, कैंट कानपुर ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली लाईनमैन दिवस पर दिलाई गई शपथ:कानपुर केस्को अधकारियों ने कर्मचारियों को दिया उपकरणों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण
    Next Article
    शाहजहांपुर में बर्रियों का छत्ता हटाते समय हादसा:जलते छत्ते की चपेट में आई किशोरी, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment