Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बर्रियों का छत्ता हटाते समय हादसा:जलते छत्ते की चपेट में आई किशोरी, इलाज के दौरान मौत

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बर्रियों का छत्ता हटाने के दौरान हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब किशोरी ने घर में लगे छत्ते में आग लगा दी, जिसके बाद जलता हुआ छत्ता उस पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के रामेश्वरगंज गौटिया में हुई। 17 वर्षीय शीतल अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता और भाई-बहन पास के खेत में बरसीम तोड़ने गए थे। घर के अंदर बर्रियों का एक छत्ता लगा था, जिसे शीतल हटाने की कोशिश कर रही थी। छत्ते को हटाने के लिए शीतल ने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही जलता हुआ छत्ता सीधे उस पर आ गिरा, जिससे उसके कपड़ों में भी आग लग गई। घर में अकेली होने के कारण शीतल गंभीर रूप से झुलस गई। शीतल की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक किशोरी की मौत हुई है और उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में घर में घुसकर मारपीट, भाई गंभीर घायल:दो पक्षों के विवाद में तीसरे पक्ष पर हमला, FIR दर्ज
    Next Article
    खेसारी लाल को देख बेकाबू हो हुए लखनऊवाले:खेसारी बोले- हाथ म मोबाइल बा तो ताली कइसे बजाई, 2 घंटे लेट पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment