Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में घटिया पैचवर्क देख भड़के BJP MLC सलिल विश्नोई:पैरों से उखड़वाई सड़क की बजरी, छठ पूजा तैयारी का निरीक्षण कर रहे थे

    1 day ago

    3

    0

    कानपुर में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई गुरुवार शाम सड़क का घटिया पैचवर्क देखकर भड़क गए। वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरसैया घाट जाने वाले रास्ते पर बजरी फैली देख उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साथ मौजूद कार्यकर्ता से सड़क का पैचवर्क पैरों से उखड़वाया तो बजरी और डामर अलग-अलग होने लगे। इस पर विश्नोई ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर आलोक सक्सेना से कहा- 'इससे अच्छा तो आप काम न कराते तो सही था। ऐसे काम नगर निगम करेगा तो क्या होगा?' नंगे पैर पूजन करने निकलेंगी महिलाएं, सड़क पर फैली है बजरी सलिल विश्नोई ने कहा कि छठ पूजा के दौरान महिलाएं नंगे पैर सड़क से होकर पूजन के लिए घाट तक जाती हैं। ऐसे में सड़क पर बजरी फैली होने से उन्हें परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का पैचवर्क लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संबंध में पहले भी नगर आयुक्त को बताया गया था। इसके बावजूद रात में काम कराया गया और सड़क की हालत ऐसी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है नगर आयुक्त को पता चल गया, इसलिए वे मौके पर नहीं आए। चीफ इंजीनियर बोले- काम ठीक नहीं हुआ, होगी जांच मौके पर मौजूद नगर निगम के चीफ इंजीनियर आलोक सक्सेना ने भी पैचवर्क की खराब गुणवत्ता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि काम ठीक तरीके से नहीं हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि छठ पूजा से पहले यानी 13 नवंबर तक सड़क का पैचवर्क दोबारा कराया जाएगा। इस बार काम मानकों के अनुसार और बेहतर तरीके से कराया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली पर मैनपुरी में अलर्ट मोड पर पुलिस:रिजर्व पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल; रबर बुलेट, गैस गन और अश्रु गैस के इस्तेमाल का कराया अभ्यास
    Next Article
    रिंकू सिंह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने:ज्ञानपुर विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment