Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में इंडिया की जीत के लिए हवन:BJP क्षेत्रीय और जिला अध्यक्ष ने पढ़े मंत्र, बोले- रविवार सूर्य का दिन, कप्तान सूर्य जीत दिलाएंगे

    20 hours ago

    1

    0

    आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर पूरे देश की तरह कानपुर में भी उत्साह का माहौल है। शहर के तुलसी नगर, काकादेव में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। बीजेपी पदाधिकारी भी पहुंचे, खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर की प्रार्थना रविवार दोपहर यह आयोजन आशीष श्रीवास्तव के आवास पर किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे। हवन के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर हाथ में लेकर आहुति दी और भगवान से कामना की कि टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम करे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा, जीत की मांगी दुआ हवन-पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि भारतीय खिलाड़ियों में ऊर्जा, आत्मविश्वास और जीत का जज्बा बना रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि आज टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित करेगी। बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- सूर्य की तरह चमकेंगे कप्तान कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज रविवार का दिन है, जो सूर्य देव का दिन माना जाता है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, ऐसे में उम्मीद है कि भगवान की कृपा से वह सूर्य की तरह चमकेंगे और न्यूजीलैंड की टीम को हराकर भारत को विश्व कप दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की यही इच्छा है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पुराने सभी हिसाब चुकता कर इस बार विश्व कप अपने नाम करे। कार्यक्रम के अंत में सभी क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया के समर्थन में जोरदार उत्साह व्यक्त किया और भारत की जीत का विश्वास जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री का गाना सुन योगी बोले-लता मंगेशकर संन्यास ले लेतीं:लड़कियों को जल्द फ्री में स्कूटी बांटेंगे; रोजगार महाकुंभ में 5 हजार को जॉब मिलेगी
    Next Article
    हैप्पी होली बोला तो युवक को काट डाला...VIDEO:GST क्लर्क ने रॉड से पीटा-चाकू से गोदा था, पड़ोसी खड़े देखते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment