Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ई-रिक्शा-आटो के लिए कलर QR कोड लागू:ट्रैफिक पुलिस ने शहर को 7 जोन में बांटा, 25 फरवरी से तय रूट पर ही चलेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 25 फरवरी 2026 से ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए कलर कोड क्यूआर स्टीकर व्यवस्था लागू की जा रही है। अब सभी चालकों को निर्धारित जोन के अनुसार रंगीन क्यूआर कोड स्टीकर लेना अनिवार्य होगा। यह स्टीकर वाहन के संचालन क्षेत्र को तय करेगा और बिना स्टीकर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, इससे अवैध संचालन पर रोक लगेगी और जाम की समस्या में कमी आएगी। कानपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक विभाग अब आटो और ई-रिक्शा के रूट नियमित करने जा रहा है। इसके लिए कलर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। अब अपने निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा और आटो चल सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक विभाग ने कानपुर के ट्रैफिक को 7 जोन में बांटा है। हर जोन में अलग-अलग ई-रिक्शा व आटो का रूट तय किया गया है। अलग-अलग जोन में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को अलग-अलग रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा। इससे कि वह अपने निर्धारित रूट पर ही चल सकें। 25 फरवरी से क्यूआर कोड ई-रिक्शा और आटो को आवंटित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। इतना ही नहीं तय रूट से अलग चलने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी होगा। इससे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। ऐसे मिलेगा कलर कोड स्टीकर ई-रिक्शा/ई-ऑटो मालिक को अपने संबंधित थाना या सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) कार्यालय परिसर में बने काउंटर पर दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जरूरी दस्तावेज- काउंटर पर सभी विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज किए जाएंगे। वाहन स्वामी के पते के आधार पर संबंधित जोन का क्यूआर कोड युक्त रंगीन स्टीकर नंबर जारी किया जाएगा। पर्ची मिलने के बाद मालिक काउंटर से स्टीकर प्राप्त कर सकेगा। जनता को क्या होगा फायदा 7 रंगीन जोन में बंटा शहर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर ट्रैफिक मीडिया हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से निर्धारित तिथि तक स्टीकर प्राप्त कर नियमों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया वैकल्पिक राजनीति का ऐलान करेगी:लखनऊ में स्थापना दिवस पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
    Next Article
    'मेरे पास बैकअप प्लान है', सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया; अमेरिकी टैरिफ लागू रखने के लिए अब क्या करेंगे?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment