Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ई-रिक्शा और आटो के लिए कलर क्यूआर कोड:यातायात विभाग ने शहर को 7 जोन मे बांटा, 25 फरवरी से होगा आवंटन

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 25 फरवरी 2026 से ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए कलर कोड स्टीकर आवंटन की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा/ई-ऑटो चालकों को निर्धारित जोन के अनुसार क्यूआर कोड रंगीन स्टीकर दिया जाएगा। ऐसे मिलेगा कलर कोड स्टीकर ई-रिक्शा या ई-ऑटो मालिक को अपने थाना या सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात कार्यालय परिसर में बनाए गए काउंटर पर दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। 1.रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 2.इंश्योरेंस सर्टिफिकेट 3.आधार कार्ड 4.ड्राइविंग लाइसेंस 5.फिटनेस प्रमाण पत्र काउंटर पर डिटेल सॉफ्टवेयर में दर्ज करेंगे। इसके बाद वाहन स्वामी के पते के आधार पर संबंधित क्यूआर कोड कलर स्टीकर नंबर सहित जारी किया जाएगा। पर्ची प्राप्त करने के बाद संबंधित वाहन का मालिक काउंटर से स्टीकर ले सकेगा। को जनता को होगा लाभ शहर में जाम की समस्या में कमी आएगी। सत्यापित चालक और वाहन होने से यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। किसी आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन और चालक की तुरंत पहचान संभव होगी। फिटनेस युक्त वाहन होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर चालक और वाहन की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। शहर को 7 जोन में बांटा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर को 7 रंगीन जोन में बाटा गया है। रूट नंबर 1- रेड जोन कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरवंश मोहाल, बादशाहीनाका, अनवरगंज, चमनगंज, रायपुरवा, बेकनगंज थाना क्षेत्र। रूट नंबर 2- ग्रीन जोन नौबस्ता, किदवई नगर, बाबूपुरवा, रेलबाजार, सेन पश्चिम थाना क्षेत्र। साथ ही रामादेवी चौराहा से नौबस्ता चौराहा तक फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर संचालन की अनुमति होगी। रूट नंबर 3- धानी जोन बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार, जूही, गोविंद नगर थाना क्षेत्र। रूट नंबर 4- ब्लू जोन चकेरी, जाजमऊ, छावनी थाना क्षेत्र। रामादेवी से नौबस्ता फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर संचालन की अनुमति होगी। रूट नंबर 5- येलो जोन कर्नलगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, बजरिया, कोहना थाना क्षेत्र। रूट नंबर 6- वायलेट जोन कल्याणपुर, पनकी, अर्मापुर, रावतपुर थाना क्षेत्र। रूट नंबर 7- पिंक जोन काकादेव, स्वरूपनगर, नजीराबाद, फजलगंज, नवाबगंज थाना क्षेत्र। शिकायत के लिए हेल्पलाइन किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर ट्रैफिक मीडिया हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU को नीति-आधारित पहल में देश में पहला स्थान:कुलपति प्रो. विनय पाठक 'डिस्टिंग्विश्ड वाइस चांसलर' अवॉर्ड से सम्मानित
    Next Article
    पनकी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड किया, शराब को लेकर होता था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment