Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प के इशारे पर खड़े हुए पाकिस्तानी PM; AI समिट में कांग्रेसियों ने टी शर्ट उतारी; यूपी के JE और उसकी पत्नी को फांसी होगी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ट्रोल होने को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन की रही। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर भारत-US डील का विरोध किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ रद्द किए, कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है। कोर्ट ने कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं। इस तरह भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध घोषित हो गया है। यह फैसला ट्रम्प के लिए झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ट्रम्प की आर्थिक नीतियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, अप्रैल 2025 में ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए दुनिया के कई देशों से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाया था। टैरिफ का मतलब होता है कि किसी देश से आने वाले सामान पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए, ताकि वह महंगा हो जाए और घरेलू कंपनियों को फायदा मिले। फैसले से सभी टैरिफ खत्म नहीं होंगे: कोर्ट के इस फैसले से ट्रम्प के सभी टैरिफ खत्म नहीं होंगे। स्टील और एल्युमिनियम पर लगाए गए टैरिफ अलग कानूनों के तहत लगाए गए थे, इसलिए वे लागू रहेंगे। हालांकि, दो बड़े कैटेगरी के टैरिफ पर रोक लग गई है। पहली कैटेगरी: रेसिप्रोकल टैरिफ की है, जो ट्रम्प ने अलग-अलग देशों पर लगाए थे। दूसरी कैटेगरी: 25% टैरिफ की है, जो ट्रम्प ने कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले कुछ सामान पर लगाया था। पूरी खबर पढ़ें … 2. AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए दिल्ली में जारी AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी थी। उस पर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। BJP बोली- राहुल के घर पर प्लानिंग हुई: भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा- यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी, जहां सोनिया और प्रियंका मौजूद थीं। पूरी खबर पढ़ें … 3. यूपी में शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार रुपए मिलेंगे, अनुदेशकों की भी सैलरी बढ़ाई यूपी में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक शिक्षा मित्रों को 10 और अनुदेशकों को 9 हजार रुपए ही मिल रहे थे। योगी बोले- सपा सरकार में 3 हजार मिलते थे: सीएम योगी ने विधानसभा में कहा- सरकार ने शिक्षा मित्रों के हित में यह कदम उठाया है। सपा सरकार में इन्हें मात्र 3 हजार रुपए मिलते थे। हमारी सरकार ने 2017 में ही 10 हजार किया था। अब महंगाई को देखते हुए 8 हजार फिर बढ़ाए हैं। शिक्षा मित्रों का ट्रांसफर भी होगा: UP में शिक्षा मित्रों की सैलरी 9 साल बाद बढ़ी है। अब उनका ट्रांसफर भी होगा। सरकार ने शिक्षा मित्रों को और उनके परिवार को पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग में 75 हज़ार नौकरी की भी घोषणा की। 4. बलूच लड़ाकों की कैद में रोते दिखे पाकिस्तानी सैनिक, कहा- हम देश के लिए लड़ते हैं बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) की कैद में पाकिस्तानी सैनिकों के रोने का वीडियो सामने आया है। इसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक सैनिक रोते हुए कह रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए लड़ता रहा, लेकिन आज सेना उसे अपना नहीं मान रही। सैनिक कह रहा है- ‘मेरे पास पाकिस्तानी सेना का ID कार्ड है, फिर क्यों कहा जा रहा है कि मैं पाकिस्तानी सैनिक नहीं हूं।’ पाकिस्तान बोला- कोई सैनिक लापता नहीं: BLA ने 14 फरवरी को इन सैनिकों को पकड़ा था। इनकी रिहाई के लिए BLA ने बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग की है। इसके लिए पाकिस्तान सरकार को 22 फरवरी तक का वक्त दिया है। हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि उसका कोई सैनिक लापता नहीं है। पूरी खबर पढ़ें … 5. यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी, बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बेचते थे बांदा कोर्ट ने शुक्रवार को बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई। ये दोनों बच्चों का यौन शोषण करते थे। फिर अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ: पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने फैसला सुनाते समय कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए। इससे पहले कोर्ट ने 18 फरवरी को दोनों को दोषी ठहराया था। पति रामभवन सिंचाई विभाग का इंजीनियर था, जबकि पत्नी दुर्गावती हाउस वाइफ थी। सीबीआई ने रामभवन को 18 नवंबर, 2020 को अरेस्ट किया था। वहीं, दुर्गावती को गवाहों पर दबाव डालकर समझौता कराने का दोषी पाया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. ट्रम्प के एक इशारे पर खड़े हुए पाकिस्तानी PM ,सोशल मीडिया पर शहबाज का मजाक उड़ा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ट्रम्प के बीच हुई मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शहबाज बोर्ड ऑफ पीस समिट में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। ट्रम्प ने स्पीच के दौरान कहा कि शहबाज खड़े हो जाइए और पाकिस्तानी PM तुंरत अपनी सीट से खड़े भी हो गए। इस दौरान शहबाज बेहद असहज दिखे। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं: लोग इसे ‘स्कूल असेंबली वाला मोमेंट’ कहा गया यानी जब टीचर खड़ा होने को कहे और छात्र तुरंत खड़ा हो जाए। कुछ लोगों ने उन्हें ‘ट्रम्प का पपेट’ कहा। इसी दौरान ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान व्यक्ति’ और ‘अच्छा दोस्त’ बताया। पूरी खबर पढ़ें … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... कुत्ते के लिए दुल्हन ने मंडप से बारात लौटाई यूपी के फतेहपुर में दुल्हन ने शादी तोड़ दी। क्योंकि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी। नाराज दुल्हन ने मंडप से बारात लौटा दी, दूल्हा फूट-फूटकर रोता रहा और उसे मनाता रह गया। दरअसल, दोनों पहले ही प्रेम विवाह कर चुके थे और अब परिवार की मौजूदगी में दोबारा शादी हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के बिजनेस में व्यस्तता रहेगी। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमजोर पटरियों पर दौड़ रही लखनऊ मेट्रो:CAG रिपोर्ट में खुलासा- स्पीड सर्टिफिकेट रिन्यू नहीं, GDA पर भी उठाए सवाल
    Next Article
    नंदगांव के हुरियारे बरसाना में ढाल बनवा रहे:महिलाएं लाठियों में तेल लगा रहीं; बादाम-मखाना खा रही, ताकि लट्‌ठमार होली में कमजोर न पड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment