Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट घेरा:40-50 जवान हथियार लेकर पहुंचे, पुलिसवाले पीछे हटे; अस्पताल पर एक्शन न होने से नाराज थे

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ITBP के 40-50 हथियारबंद जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट को घेर लिया। सभी साथी जवान की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज थे। ITBP जवान पूरे परिसर में जगह-जगह खड़े हो गए। वर्दी में हथियार से लैस होकर पहुंचे जवानों को देखकर पुलिसवाले पीछे हट गए। करीब एक घंटे तक परिसर में माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस कमिश्नर, CMO और अन्य अफसरों की लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, ITBP कैंप में तैनात कमांडो विकास सिंह की मां निर्मला देवी के पेट की समस्या का इलाज टाटमिल चौराहे स्थित कृष्णा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में हुआ था। आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही से उनके हाथ में संक्रमण फैल गया, जिसे बाद काटना पड़ा। घटना से नाराज विकास मंगलवार, 19 मई को मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे थे। उनसे कृष्णा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए मामला CMO को भेज दिया था। CMO की ओर से बनाई गई जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी, लेकिन उसमें न साफ वजह निकली और न कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ITBP के 50 जवान अपने अफसरों के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। यहां कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए CMO ने दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि यह साफ हो सके कि अस्पताल की लापरवाही थी या नहीं? CMO हरिदत्त नेमी ने बताया- मामले की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो मौके पर जाकर पूरे गहन जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने ITBP के साथ आए प्रतिनिधियों से भी बातचीत की है। उनके कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं। तस्वीरें देखिए- फतेहपुर के रहने वाले, कानपुर के महाराजपुर में तैनाती विकास सिंह मूलरूप से फतेहपुर में खागा हथगाम के रहने वाले हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग महाराजपुर स्थित 32वीं बटालियन में है। यहां आईटीबीपी का कमांड ऑफिस है। विकास ने बताया कि उनकी 56 साल की मां निर्मला देवी को सांस की दिक्कत थी। उन्हें कब्ज और कमजोरी की शिकायत थी। मां को आईटीबीपी महाराजपुर स्थित अस्पताल में दिखाया था। 13 मई, 2026 को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने आईटीबीपी के पैनल में शामिल अस्पताल यानी हायर सेंटर रेफर किया था। वह मां को एम्बुलेंस से लेकर निकले। रास्ते में भीषण जाम लगा था और उनकी मां की हालत लगातार नाजुक हो रही थी। इस कारण, विकास उन्हें आनन-फानन में टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मां को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर लिया और उनके हाथ में कैनुला (वीगो) लगाया। विकास का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने मां को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनका हाथ काला पड़ गया। सूजन लगातार बढ़ती चली जा रही थी। मां की हालत बिगड़ने लगी तो 14 मई की शाम उन्हें बिठूर रोड बैकुंठपुर स्थित पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया। 17 मई को डॉक्टरों ने बहुत प्रयास किया, लेकिन इस स्टेज पर उन्हें रेफर किया गया था कि मां के हाथ में संक्रमण फैल चुका था। इस वजह से डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ गया। मेरे ही सामने मां का हाथ काटा गया विकास सिंह ने बताया था कि मैंने डॉक्टरों से पता करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर हाथ में संक्रमण कैसे हुआ और हाथ क्यों काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सब कृष्णा हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते हुआ है। हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी मां ने इन्हीं हाथों ने मुझे बचपन से पाला-पोसा और इतना बड़ा किया। आज मेरे ही सामने मेरी मां का हाथ काट दिया गया, मैं सेना में होने के बाद भी अपनी मां को इंसाफ नहीं दिला सकता हूं। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सीएमओ को मामला रेफर करते हुए पैनल गठित कर जांच करने को कहा। अफसर बोले- मेरे कांस्टेबल और इंस्पेक्टर की भी हो चुकी है मौत आईटीबीपी के लाइजनिंग ऑफिसर अर्पित सिंह ने बताया था- मुझे यह भी जानकारी मिली है कि आईटीबीपी की एक महिला कांस्टेबल की भी इलाज के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल में मौत हो चुकी है। एक इंस्पेक्टर की भी इलाज में लापरवाही के चलते मौत यहां मौत हुई थी। इस वजह से इस अस्पताल के खिलाफ मैं खुद अपने कांस्टेबल के साथ यहां पर शिकायत करने पहुंचा हूं। ताकि, कृष्णा हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सके। मामले में सीएमओ हरिदत्त नेमी ने बताया कि SIT स्तर की यह जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हो रही है। टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जांच में समय लगेगा, क्योंकि इसमें सभी पक्षों के बयान लेने होंगे। दस्तावेजों की जांच कर अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। दोबारा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी- ADG एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा ने बताया- किसी भी तरह का घेराव नहीं हुआ। जवान अपने अफसरों के साथ आए थे। वे लोग अपॉइंटमेंट लेकर आए थे। मेडिकल रिपोर्ट पर उनकी कुछ बिंदु पर आपत्तियां थीं, जिनको लेकर दोबारा कमेटी का गठन किया गया है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कमेटी में पुलिस, आईटीबीपी और सीएमओ के डॉक्टर की जॉइंट टीम जांच कर रिपोर्ट देगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बिजली संकट, अखिलेश पर भड़के मंत्री शर्मा:कहा- आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए; कटौती पर कई जिलों में हंगामा यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में शुक्रवार को बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच मंत्री एके शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा- अखिलेश जी, जब भी आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए, फिर दिखाइए। यही नहीं, सपा प्रमुख के बयान से भड़के एके शर्मा ने 'X' पर 19 पॉइंट में जवाब दिया। इसमें उन्होंने सपा सरकार के शासन में प्रदेश की बिजली सप्लाई और कटौती का भी जिक्र किया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की सजा 3-3 साल बढ़ी:10-10 साल जेल में काटेंगे, सरकार की याचिका पर रामपुर कोर्ट का फैसला
    Next Article
    कुल्हाड़ी से बड़े भाई का सिर धड़ से अलग किया:छोटे भाइयों ने भाभी को भी पीटा; आज ही मुंबई से प्रयागराज लौटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment