Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुल्हाड़ी से बड़े भाई का सिर धड़ से अलग किया:छोटे भाइयों ने भाभी को भी पीटा; आज ही मुंबई से प्रयागराज लौटा था

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दो छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक संतोष (45) शनिवार सुबह ही मुंबई से घर लौटा था। इस दौरान बचाव में आई उसकी भाभी भी घायल हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पत्नी अर्चना की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह वारदात मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। अब पूरा मामला पढ़िए… मकान बनवाने पर तनाव बढ़ गया मऊआइमा के बादलपुर गांव का रहने वाला संतोष कुमार विश्वकर्मा मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। संतोष के पिता नंद किशोर का निधन हो चुका है। उनके चार बेटे हैं- संतोष, अशोक, विनोद और मनोज। इनमें संतोष सबसे बड़ा था। परिवार की कुल जमीन 4 विश्वा है, जिसमें चारों भाइयों का एक-एक विश्वा हिस्सा है। सभी भाई मुंबई में फर्नीचर का काम करते हैं। करीब दो महीने पहले अशोक और विनोद अपने गांव लौट आए और अपना मकान बनवाने का काम शुरू कर दिया। संतोष की पत्नी अर्चना ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा था। उन्होंने सभी से कहा था कि पहले जमीन का बंटवारा कर लिया जाए, उसके बाद ही मकान बनवाया जाए। भाई की हत्या की, बचाने आई भाभी को भी पीटा शनिवार सुबह करीब 7 बजे संतोष मुंबई से घर लौटा। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचा, अशोक और विनोद वहां अपना मकान बनवाने के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। इस पर संतोष ने कहा कि पहले बंटवारा हो जाने दो, फिर काम शुरू करना। अर्चना ने बताया- इसके बाद अशोक और विनोद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष को कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला कि दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर संतोष पर वार किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में खून फैल गया। बीच-बचाव करने पहुंची अर्चना पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। संतोष ने दूसरी शादी की थी ग्रामीणों ने बताया कि संतोष की पहली शादी वर्ष 1995 में हुई थी। हालांकि, कुछ साल बाद उनकी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद संतोष ने वर्ष 2011 में अर्चना से दूसरी शादी की। संतोष और अर्चना के दो बेटे जय विश्वकर्मा (8) और जनमेजय (5) हैं। 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज संतोष की पत्नी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में अशोक कुमार विश्वकर्मा (37), विनोद कुमार विश्वकर्मा (33), अशोक की पत्नी नीलम विश्वकर्मा (35), विनोद की पत्नी नीलम विश्वकर्मा (30) और अशोक का बेटा रोहित शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक राम मूर्ति यादव ने बताया- संतोष की पत्नी अर्चना की तहरीर पर 5 लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें बिजली नहीं थी, बाहर सोए परिवार को डंपर ने रौंदा:पिता, 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर; बाराबंकी में हादसा बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने एक परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता, बेटा और दो बेटियों की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। रिश्तेदारों ने बताया- बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। शुक्रवार रात 2 बजे बेकाबू डंपर आया। उसने पहले पेड़ में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट घेरा:40-50 जवान हथियार लेकर पहुंचे, पुलिसवाले पीछे हटे; अस्पताल पर एक्शन न होने से नाराज थे
    Next Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने फोन पर बात करते-करते जान दी:कौशांबी में अपने-अपने घर में लगाई फांसी; 27 दिन बाद लड़की की थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment