Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस ने किया रोजा इफ्तार:ईरान में अमन शांति के लिए दु‌आ की, मुस्लिम उलेमा और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर महानगर कांग्रेस की ओर से रविवार को तिलक हाल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर सादगी के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ की गई। इफ्तार की शुरुआत खजूर और पानी से की गई। इसके बाद देश, प्रदेश और पूरी दुनिया में शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। विशेष रूप से ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर भी शांति स्थापित होने और जानमाल के नुकसान से बचाव की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। साथ ही शहर के कांग्रेस नेता, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर पवन गुप्ता ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक समरसता और सभी धर्मों के सम्मान की भावना के साथ काम करती रही है और रोजा इफ्तार कार्यक्रम उसी परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में इकबाल अहमद, पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, हाजी मलिक अहमद उल्लाह, सय्यद तौफीक अहमद, काजी समीउल हक, हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, नौशाद आलम, निजामुद्दीन खान, श्याम देव सिंह, सैमुअल लकी सिंह, शंकर दत्त मिश्रा, अतहर नईम, तुफैल अहमद खान, मो. अमीम और उरूज़ खान समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंपनी बाग से नवाबगंज के बीच हटेगा अतिक्रमण:कानपुर नगर आयुक्त का गंदगी देख चढ़ा पारा, जोनल अधिकारी की सैलरी रोकी
    Next Article
    जौनपुर के चकबंदी कार्यालय में शराब पार्टी, VIDEO:होली मिलन समारोह मना रहे थे, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment