Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कार में 20 बकरियां लाद ले गए चोर:आलमारी-बक्शे तोड़कर गहने चुराए, घर से लाखों का सामान गायब

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ में घर का ताला तोड़कर चोरों ने यहां से बीस बकरियां समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात में एक स्विफ्ट डिजायर कार आई थी, उससे चोर बकरियां लादकर ले गए है। साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी रामकिशन गुप्ता ने बताया कि वह देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जब वह वापस घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने घर के अंदर बने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखे अटैची में रखे लगभग दो लाख नगद एक जोड़ी पायल, एक तोला सोने की चैन, झाला तीन माला सोने के एक मंगलसूत्र चोरी कर ले गए है। इसके बाद चोर बगल के कमरे में बंधी लगभग बीस बकरियां चोरी करके स्विफ्ट डिजायर कार में लादकर ले गए है। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर देने के साथ साढ़ थाने पहुंचकर की दी है। सूचना मिलते साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि देर रात एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आई थी, जिसमें एक पंछी का लोगो लगा हुआ है। पुलिस आसपास दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैप्पी होली बोला तो युवक को काट डाला...VIDEO:GST क्लर्क ने रॉड से पीटा-चाकू से गोदा था, पड़ोसी खड़े देखते रहे
    Next Article
    आजमगढ़ पुलिस ने बरामद किए 154 मोबाइल फोन:फरवरी 2024 से अभी तक बरामद किए जा चुके हैं लगभग आठ करोड़ के 3179 मोबाइल फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment