Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ पुलिस ने बरामद किए 154 मोबाइल फोन:फरवरी 2024 से अभी तक बरामद किए जा चुके हैं लगभग आठ करोड़ के 3179 मोबाइल फोन

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले में मोबाइल रिकवर करने का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत 154 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जिनकी कीमत 38 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। फरवरी 2024 से शुरू हुई है। इस अभियान के अंतर्गत अभी तक 3179 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 8 करोड रुपए बताई गई है। इन मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। जिले के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सभी उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन सौंपे। लगातार चल रहा है अभियान एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि मोबाइल रिकवर करने का अभियान लगातार चल रहा है। इस अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। फरवरी 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 154 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 38.50 लाख रूपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 351 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार विगत 25 माह में कुल 3179 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7.885 करोड़ रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कार में 20 बकरियां लाद ले गए चोर:आलमारी-बक्शे तोड़कर गहने चुराए, घर से लाखों का सामान गायब
    Next Article
    अमरोहा में टीम इंडिया के लिए दिखा जबरदस्त जोश:युवा चित्रकार ने कोयले से बनाई सूर्यकुमार यादव की 6 फीट की तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment