Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी:घर पर अकेले थे, पत्नी की कॉल पर पड़ोसियों ने दी सूचना

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी में एक बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह की है, जब वह अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी की कॉल का जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तब इस घटना का पता चला। मृतक की पहचान श्याम नगर स्थित भवानी नगर निवासी 45 वर्षीय ओम शरण तिवारी उर्फ अतुल के रूप में हुई है। उनकी घर के पास ही बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान थी। उनके परिवार में पत्नी वंदना और बेटा यति हैं। साढू कुंवर पाल ने बताया कि दो माह पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ था। इस कारण अतुल की पत्नी वंदना देखरेख के लिए मंधना स्थित उनके घर पर रह रही थीं। उनका बेटा यति बीएचयू से बीएड की पढ़ाई कर रहा है। इस दौरान अतुल घर पर अकेले थे। सोमवार रात को अतुल की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। मंगलवार सुबह पत्नी वंदना ने उन्हें कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर अतुल से बात कराने का अनुरोध किया। जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे, तो अतुल का शव फंदे से लटका हुआ पाया। पड़ोसियों ने तत्काल परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पानी का गुब्बारा फेंकने पर विवाद:गांधीनगर में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    औरैया में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:पत्नी को किया था आखिरीकॉल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment