Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पानी का गुब्बारा फेंकने पर विवाद:गांधीनगर में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच जारी

    11 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के गांधीनगर मोहल्ले में पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुकड़ा गांव के कुछ युवक गांधीनगर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्चे ने पानी से भरा गुब्बारा फेंक दिया। गुब्बारा लगने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों ओर से लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच का प्रतीत होता है, जो बच्चों द्वारा गुब्बारा फेंकने से शुरू हुआ था। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो के आधार पर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अपराधों पर नियंत्रण बढ़ा:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा- व्यापारियों ने समस्याओं से कराया अवगत
    Next Article
    कानपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी:घर पर अकेले थे, पत्नी की कॉल पर पड़ोसियों ने दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment