Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:पत्नी को किया था आखिरीकॉल, पुलिस जांच में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    औरैया में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा के पास मंगलवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना डाउन ट्रैक पर शाम साढ़े छह बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, डाउन ट्रैक पर जा रही 12947 आजीमाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। लोको पायलट ने ट्रैक पर शव देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। ट्रैक मैन बलवीर सिंह ने शव को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। मृतक की पहचान धनवाली, थाना कुदरकोट निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह उर्फ शिवम (30) पुत्र इंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। परिजनों ने कुदरकोट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश कर रही थी। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को आखिरी कॉल कर बताया था कि वह ट्रेन से कटने जा रहे हैं। बताया गया है कि मृतक की कुदरकोट में हार्डवेयर की दुकान थी। परिजनों के मुताबिक, घर में शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शिवम नाराज होकर घर से चले गए थे। उनकी तलाश के दौरान ही हादसे की सूचना मिली। घटनास्थल पर आरपीएफ के मनीष तिवारी और हेतराम पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल पुलिस को मेमो सौंपा। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उनके परिवार में पत्नी डिंपल और दो बेटियां आर्या व आस्था हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी:घर पर अकेले थे, पत्नी की कॉल पर पड़ोसियों ने दी सूचना
    Next Article
    सीएमओ ने कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का निरीक्षण किया:बलरामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में व्यवस्थाएं परखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment