Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला बोली- पति के 15-20 महिलाओं से संबंध:8 साल से झेल रही प्रताड़ना, चकेरी थाने में 2 महिलाओं ने पतियों पर कराए केस

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने अपने पतियों और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक महिला ने अपने पति पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने और लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरी महिला ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। चकेरी निवासी चेतना खन्ना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 14 नवंबर 2017 को नितिन सरीन से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उनका पति अक्सर मारपीट करता था और मायके वालों से पैसे व महंगे सामान लाने का दबाव बनाता था। चेतना ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के 15-20 अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। पीड़िता के अनुसार, उन्हें कई बार इस कदर परेशान किया गया कि आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह करीब आठ साल से मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न झेल रही हैं। दूसरे मामले में दहेज के लिए 10 लाख की मांग, पूरी न होने पर घर से निकाला वहीं, चकेरी निवासी कुशाग्री रायजादा ने भी अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। कुशाग्री के मुताबिक उनकी शादी 9 दिसंबर 2024 को गोविंदनगर निवासी भावेश श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष ने उन्हें गालियां देकर घर से निकाल दिया और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में महिलाओं की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाइक डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत:चाचा गंभीर घायल, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    IMA गोरखपुर ने दिवंगत छात्र के परिवार को दी सहायता:सड़क दुर्घटना में मृत आकाश पाण्डेय के परिजनों को 12 लाख रुपए का दिया चेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment