Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गैस एजेंसियों पर भीड़, धक्का-मुक्की में महिला घायल:अफवाह से लोग परेशान, प्रशासन ने कहा- गैस की कमी नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले में बुधवार को गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भिनगा, इकौना और गिलौला क्षेत्रों की एजेंसियों पर बढ़ती कीमतों और आपूर्ति को लेकर आशंकाओं के कारण अव्यवस्था फैल गई। इस दौरान इकौना में धक्का-मुक्की में एक महिला घायल हो गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे, जिससे लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारों की माने तो उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण वे जल्द से जल्द गैस लेना चाहते हैं। इकौना स्थित अभिषेक गैस सर्विस एजेंसी पर विशेष रूप से भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में खावा पोखर निवासी रफीकुल निशा नामक महिला घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया। घटना के बाद एजेंसी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस एजेंसियों पर वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को कतारों में लगने और धक्का-मुक्की जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं, गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख गैस कनेक्शन हैं, जबकि कुल गैस कनेक्शनों की संख्या करीब 2 लाख 35 हजार है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 25 दिनों के भीतर और सामान्य कनेक्शनधारकों को 30 दिनों के भीतर ओटीपी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। जिलाधिकारी ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लॉन से 4 साल की बच्ची गायब:3 किमी दूर संदिग्ध युवक के साथ मिली; अपहरण की आशंका में केस दर्ज
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में सिलेंडर की किल्लत:रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, कारोबारियों ने सरकार से कालाबाजारी रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment