Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लॉन से 4 साल की बच्ची गायब:3 किमी दूर संदिग्ध युवक के साथ मिली; अपहरण की आशंका में केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान 4 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। परिवार और पुलिस की तलाश के बाद बच्ची करीब 3 किलोमीटर दूर एक संदिग्ध युवक के साथ मिल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के पूरे निहाल निवासी अनुराग यादव अपने परिवार के साथ 9 मार्च को मटियारी देवा रोड स्थित उमंग लॉन में साले के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी 4 वर्षीय बेटी उन्नति यादव अपनी मां के साथ नाश्ते के स्टॉल के पास थी। इसी बीच अचानक वह वहां से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। इसके बाद लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई। फुटेज में रात करीब 8:51 बजे बच्ची को गेट से बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि उसके आगे एक संदिग्ध व्यक्ति जाता दिखाई दिया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस और परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान उमंग लॉन से करीब 3 किलोमीटर दूर उत्सव लॉन के पास कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक को बच्ची के साथ रोक रखा था। लोगों को युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं तो उन्होंने भी डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और बच्ची को चिनहट थाने की मटियारी चौकी ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सर्वेश रावत निवासी सेवकी का पुरवा, थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी बताया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को अपहरण कर बेचने की नीयत से ले जा रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में किसान का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, खेत की रखवाली करने गया था
    Next Article
    श्रावस्ती में गैस एजेंसियों पर भीड़, धक्का-मुक्की में महिला घायल:अफवाह से लोग परेशान, प्रशासन ने कहा- गैस की कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment