Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या:भाभी ने भाई को तमाचा मारा, बदला लेने पहुंचा देवर; बीच-बचाव कर रही साली को मारी गोली

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बाइक सवार 5 युवकों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने भाई को तमाचा मारने का बदला लेने अपनी भाभी के पास पहुंचा था। उसका भाभी से विवाद हो रहा था। इसी दौरान घर में मौजूद महिला की छोटी बहन बीच-बचाव करने लगी, तभी एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद पांचों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना रविवार शाम 7.50 बजे कैंट इलाके में हुई। पति से विवाद के दो घंटे बाद पहुंचे युवक कैंट के सत्तीचौरा की रहने वाली सरोजनी निषाद की शादी 2020 में उन्नाव के कल्लूपुरवा गंगाघाट के रहने वाले संतोष (35) से हुई थी। सरोजनी ने बताया कि पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना के चलते मैं करीब 2 साल पहले ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। हमारे बीच 2024 से कोर्ट में मामला चल रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे संतोष अपनी ससुराल गया था। यहां किसी बात को लेकर उसका सरोजनी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान सरोजनी ने संतोष को तमाचा मार दिया। इसके बाद संतोष धमकी देते हुए वहां से चला गया। करीब 2 घंटे बाद संतोष का भाई विनोद (30) अपने पारिवारिक भाई अंशू और अजय और दो अज्ञात लोगों के साथ दो बाइक पर सवार होकर सरोजनी के घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और पूछा कि उनके भाई को तमाचा किसने मारा। बीच-बचाव करने आई बहन को मारी गोली इस दौरान घर में मौजूद सरोजनी की छोटी बहन चांदनी निषाद (30) सामने आ गई और युवकों का विरोध करने लगी। सरोजनी ने बताया कि इसी बीच विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी के सीने और पेट के बीच सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल महिला को आनन-फानन में केपीएम अस्पताल बिरहाना रोड ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर वारदात की जानकारी जुटाई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के विवाद के बाद बदले की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिसवालों पर पत्थरबाजी, 2 इंस्पेक्टर के सिर फूटे:कानपुर में दरोगा भी घायल; महिला की मौत के बाद सड़क जाम की, लाश लेकर भागे कानपुर में शनिवार को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। रविवार शाम 5.45 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश:इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% कम
    Next Article
    अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन डॉयलाग-गाने और और बयानबाजी के वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment