Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मकान बिक्री के नाम पर 25 लाख ठगे:रजिस्ट्री से पहले ही रकम ली, चेक बाउंस होने पर मुकदमा दर्ज

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके बेटे-बेटी ने सौदे के तहत रकम लेने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी आशीष कुमार जैन ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह श्री बालाजी डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के पार्टनर हैं। उनके अनुसार, कल्याणपुर स्थित ईडब्ल्यूएस आवास संख्या-4863 की मालकिन आशा शर्मा (पत्नी स्व. रविदत्त शर्मा) ने उनसे 35 लाख रुपये में मकान का सौदा किया था। आशीष जैन के अनुसार, उनकी संस्था ने विभिन्न तिथियों पर आशा शर्मा को भुगतान किया। इसमें 29 जनवरी 2024 को 2 लाख रुपये, 5 जुलाई 2024 को 2 लाख रुपये, 30 दिसंबर 2024 को 6 लाख रुपये, 20 मार्च 2025 को 1 लाख रुपये और 9 अप्रैल 2025 को 5 लाख रुपये आरटीजीएस व चेक के माध्यम से केनरा बैंक, दर्शनपुरवा शाखा से दिए गए। इसके अतिरिक्त, 17 मार्च 2025 को यूनियन बैंक, मालरोड शाखा से 1.50 लाख रुपये का चेक दिया गया। एक फरवरी 2025 को 6 लाख रुपये नकद और 15 जुलाई 2025 को 1.50 लाख रुपये स्टाम्प विक्रयपत्र तैयार कराने के लिए भी दिए गए। कुल मिलाकर 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि 25 लाख रुपये लेने के बाद जब शेष 10.50 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री कराने की बात कही गई, तो आशा शर्मा और उनके बच्चे टालमटोल करने लगे। काफी समय बाद जब आशीष ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आशा शर्मा ने 24 सितंबर 2025 का 25 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक 25 सितंबर को केनरा बैंक में जमा किया गया, लेकिन बाउंस हो गया। इसके बाद जब आशीष ने संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन नहीं लगा। घर पहुंचने पर पता चला कि आशा शर्मा कई दिनों से मकान छोड़कर जा चुकी हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मकान पर बैंक की ओर से नीलामी का नोटिस भी लगा हुआ है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरमीडएट के छात्र को बस ने रौंदा:प्रयागराज में बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तो कुचलते हुए निकली, सिर क्षतिग्रस्त
    Next Article
    शाहजहांपुर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला:पेपर देकर घर लौट रहा था, पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घेरा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment